छठ पूजा के दूसरे दिन की तस्वीरें: खरना से शुरू 36 घंटे की कठिन तपस्या
Bihar Oct 26 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:ANI
Hindi
छठ महापर्व का आज दूसरा दिन
उत्तर भारत के सबसे बड़े त्यौहार छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा की जाएगी। व्रतधारी पूरे दिन उपवास करने के बाद शाम को भगवान भास्कर की पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Image credits: ANI
Hindi
आज बनता चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद
आज दूसरे दिन व्रतधारी मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद के लिए खीर और रोटी बनाते हैं। शाम को पूजा के बाद भोजन ग्रहण करते हैं।
Image credits: ANI
Hindi
खरना अंतिम सात्विक भोजन
खरना का प्रसादी व्रतधारियों के लिए अंतिम सात्विक भोजन रहता है। इसके बाद, 36 घंटे निर्जला उपवास किया जाता है दूसरे दिन सूर्यदेव की उपासना के बाद व्रत खोला जाता है।
Image credits: Asianet News
Hindi
बांस का सूप खरीदती महिलाएं...
छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के लिए व्रती महिलाएं बांस का सूप खरीदती हुई।
Image credits: ANI
Hindi
श्रद्धालु अनुष्ठान के लिए कच्चे केले ले जाते हुए
छठ पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालु अनुष्ठान के लिए कच्चे केले और अन्य फल लेजाते हुए। बता दें कि व्रतधारी महिलाओं पवित्र नदी या गंगा नदी में आज विशेष अनुष्ठान करती हैं।
Image credits: ANI
Hindi
रांची में छठ पूजा की तैयारी
छठ पूजा उत्सव के दौरान की यह तस्वीर रांची की है। जहां एक व्रतधारी महिला भगवान सूर्यदेव की पूजन अनुष्ठान के लिए बांस का सूप खरीदती हुई।