दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने कालकाजी सीट से दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 में जीत हासिल की है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी।
आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही के घर हुआ था।
आतिशी मार्लेना पढ़ाई में बेहद होशियार रही और कॉलेज के दिनों में कई स्कॉलरशिप हासिल की। उन्हें- सुमितोमो-सेंट स्टीफेंस स्कॉलरशिप और राजपाल मेमोरियल अवॉर्ड मिल चुका है।
आतिशी आम आदमी पार्टी (AAP) से इसके गठन के समय से ही जुड़ी हुई हैं।
AAP के अनुसार, आतिशी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने में अहम भूमिका निभाई।
आतिशी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से Chevening स्कॉलरशिप पर मास्टर डिग्री ली। फिर रोड्स स्कॉलरशिप के तहत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एजुकेशनल रिसर्च में दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया।
2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं।
चुनावी हलफनामे में आतिशी ने 1.41 करोड़ रुपये की अपनी वित्तीय संपत्ति का खुलासा किया था, जिसमें कोई देनदारी नहीं थी।
आतिशी के पति प्रवीण सिंह हैं। चुनाव में दिए एफिडेविट में आतिशी ने अपने पति को सोशल वर्कर बताया था। लेकिन, वो हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवीण सिंह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। साथ ही आईआईएम अहमदाबाद से भी डिग्री ली है।