Hindi

कौन हैं विजेंद्र गुप्ता, रोहिणी में जीत की हैट्रिक लगाने वाले BJP नेता

Hindi

विजेंद्र गुप्ता की दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ी जीत

दिल्ली की राजनीति में जाना-पहचाना नाम विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रोहिणी से शानदार जीत दर्ज कर चुके हैं।

Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता की राजनीतिक शुरुआत

विजेंद्र गुप्ता ने छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। 1984 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के उपाध्यक्ष बने और वहीं से राजनीति की गहरी समझ हासिल की।

Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता का एजुकेशन, करियर

14 अगस्त 1963 को दिल्ली में जन्मे विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली को ही अपनी कर्मभूमि बनाए रखा। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पोस्टग्रेजुएट करने के बाद, राजनीति में सक्रिय रहने लगे।

Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता की पत्नी और बच्चे

विजेंद्र गुप्ता ने 1 नवंबर 1987 को डॉ. शोभा विजेंद्र से विवाह किया, जो सामाजिक कार्यों में आगे रहती हैं और "सम्पूर्णा" नामक NGO की संस्थापक भी हैं। बेटी- आइना और एक बेटा- आधार हैं।

Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता राजनीति की शुरुआत से बुलंदियों तक

  • 1980 में जनता विद्यार्थी मोर्चा के सचिव बने।
  • 1995 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, केशवपुरम जिले के अध्यक्ष बने।
  • 1997 में MCD के पार्षद बने और 3 बार रोहिणी से चुनाव जीते।
Image credits: Getty
Hindi

रोहिणी को आदर्श नगर बनाने में अहम भूमिका

रोहिणी क्षेत्र में हुए कई विकास कार्यों का श्रेय विजेंद्र गुप्ता को जाता है। उन्होंने इसे एक आदर्श नगर इकाई के रूप में विकसित किया। 

Image credits: Getty
Hindi

विधानसभा चुनावों में उतार-चढ़ाव

  • 2009 लोकसभा चुनाव में कपिल सिब्बल के खिलाफ चांदनी चौक से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।
  • 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से लड़े लेकिन अरविंद केजरीवाल से हार गए।
Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता का दिल्ली विधानसभा चुनावी सफर

  • 2015 दिल्ली विस चुनाव में रोहिणी सीट से शानदार जीत दर्ज की और विपक्ष के नेता (LOP) बने।
  • 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के राजेश नामा 'बंसीवाला' को 12,000 से अधिक वोटों से हराया।
Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता की संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजेंद्र गुप्ता की कुल संपत्ति 16.1 करोड़ रुपये है।

Image credits: Getty
Hindi

विजेंद्र गुप्ता का 2025 में फिर से रोहिणी पर कब्जा

लगातार राजनीतिक संघर्ष और विकास कार्यों के चलते 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी से बड़ी जीत दर्ज की और अपनी सियासी ताकत को फिर साबित कर दिया।

Image credits: Getty

कौन हैं प्रवेश वर्मा, जिन्होंने केजरीवाल को चुनावी मैदान में धूल चटाई

कौन हैं तरविंदर सिंह मारवाह?12वीं पास नेता ने सिसोदिया को दी भयानक मात

नई दिल्ली से रोहिणी तक, जानें इन 10 VVIP सीटों पर क्या रहा रिजल्ट

Delhi Election Result: नई दिल्ली से ओखला तक, 10 खास सीटों के रिजल्ट