दिल्ली चुनाव को लेकर काफी ज्यादा चर्चा बनी हुई है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जोकि अपना वोट देने के लिए दिल्ली आते हैं। इस लिस्ट में कई सारे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम इस लिस्ट शामिल है। वो दिल्ली चुनाव के वक्त वोट डालने के लिए जरूर आते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के वक्त दिल्ली में आकर वोट डाला था।
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को इंप्रेस करने वाली मिर्जापुर फेम श्वेता त्रिपाठी भी दिल्ली आकर वोट डालती है। वो हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाती दिखाई देती हैं।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी दिल्ली की रहने वाली हैं। वो भी दिल्ली में वोट डालने के लिए यहां पर पहुंचती हैं।
एक्टर हिमांश कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं। वो कभी भी वोट डालना नहीं भूलते हैं। उनके इस काम की हर कोई तारीफ करता है।