Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता
Delhi Feb 19 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:Getty
Hindi
5.3 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं रेखा गुप्ता
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति करीब 5.3 करोड़ है, जिसमें 1.2 करोड़ की देनदारियां हैं।
Image credits: social media
Hindi
इन सोर्स से पैसा कमाती हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता की इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और पॉलिटिकल करियर है। रेखा गुप्ता के पास में 1,48,000 कैश है।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता के खाते में 22.44 लाख रुपए
इसके अलावा रेखा गुप्ता के बैंक खाते में 22,44,242 रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों के शेयर भी हैं।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता के पास 53.68 लाख की पॉलिसी
इसके अलाववा रेखा गुप्ता और उनके पति के पास 53,68,323 रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। हालांकि, रेखा गुप्ता के नाम पर अपनी कोई कार नहीं है।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता के पास 18 लाख रुपए के गहने
वहीं, रेखा गुप्ता के पति के नाम पर मारुति XL6 कार है, जिसकी कीमत 4.33 लाख रुपए है। इसके अलावा रेखा गुप्ता के पास 18 लाख रुपए के जेवरात भी हैं।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता के पास दिल्ली में 2 घर
रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के शालीमार बाग में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी में एक घर है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है।
Image credits: social media
Hindi
हरियाणा में पैदा हुईं रेखा गुप्ता
19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में पैदा हुईं रेखा गुप्ता के पॉलिटिकल करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से हुई।
Image credits: social media
Hindi
नॉर्थ पीतमपुरा से पार्षद रह चुकी हैं रेखा गुप्ता
1995-1996 में रेखा गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) के सचिव के रूप में काम किया। इसके बाद DUSU की अध्यक्ष बनीं। 2007 और 2012 में नॉर्थ पीतमपुरा से पार्षद बनीं।