हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली CM, कभी दादा चलाते थे दुकान
Delhi Feb 19 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:Our own
Hindi
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री
दिल्ली के CM को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज के बाद वह बीजेपी की दूसरी महिला नेता हैं जो सीएम बनीं।
Image credits: social media
Hindi
हरियाणा की बेटी और बहू हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद हुआ है, उनके पिता जयभगवान बैंक मैनेजर थे तो तबादल के कारण साल 1972 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।
Image credits: Our own
Hindi
रेखा गुप्ता के दादा चलाते थे दुकान
रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है। जहां उनके दादा मनीराम रहते थे। लोग कहते हैं 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल की एक गांव में दुकान चलाते थे।
Image credits: Our own
Hindi
स्टूडेंट लाइफ राजनीति में आईं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता जब 2 साल की थी, तभी उनका परिवार दिल्ली आ गया था। दिल्ली से ही उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की है। वह स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं।
Image credits: Our own
Hindi
छात्र राजनीति से संघ से जुड़ीं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव-अध्यक्ष बनीं। वह छात्र राजनीति के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गईं।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता की सास करेंगी बहू का तिलक
रेखा गुप्ता की सास ने मीडिया से बातचीत में कहा- बहू का सीएम बनना 99 फीसदी तय है। वह बहुत मेहनती है। दिल्ली की जनता को अपना परिवार मानती है। घर आने पर बहू का विजय तिलक करूंगी।