Hindi

दिल्ली CM: रेखा गुप्ता के 5 प्लस प्वाइंट, जिससे बनीं BJP की 1st च्वॉइस

Hindi

रेखा गुप्ता दिल्ली की CM,? बस ऐलान बाकी...

कौन दिल्ली का मुख्यमंत्री होगा, यह चर्चाएं विधानसभा रिजल्ट के बाद से ही चल रही हैं। लेकिन अब बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय कर लिया है। बस ऐलान होना बाकी है।

Image credits: Our own
Hindi

सीएम रेस में सबसे आगे रेखा गुप्ता

चर्चा तो अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की भी है। लेकिन अब रेस में सबसे आगे रेखा गुप्ता हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 कारण जिससे बीजेपी उन्हें दिल्ली का सीएम बना सकती है।

Image credits: Our own
Hindi

रेखा गुप्ता को दिल्ली CM बनने का पहला कारण

 चर्चा है कि RSS ने रेखा गुप्ता के सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा आलाकमान ने मान लिया है। रेखा संघ की पुरानी कार्यकर्ता हैं। संघ की करीबी होना एक प्लस प्वाइंट है।

Image credits: Our own
Hindi

वैश्य समाज रेखा गुप्ता का दूसरा कारण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह खबर है कि बीजेपी इस बार दिल्ली में वैश्य समाज के नेता को CM बनाना चाहती है। दिल्ली में वैश्य वोटर ज्यादा हैं।इस लिहाज से भी रेखा गुप्ता फिट बैठती हैं।

Image credits: Our own
Hindi

रेखा गुप्ता को दिल्ली का पुराना अनुभव

रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर रहीं। वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दिल्ली में काम करने का अनुभव है। यह भी एक कारण है।

Image credits: Our own
Hindi

रेखा गुप्ता को सीएम बनने का चौथा कारण

बीजेपी शासित राज्यों में कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है, इसलिए राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रेखा गुप्ता को इसलिए भी दिल्ली का सीएम बनाया जा सकता है।

Image credits: Our own
Hindi

रेखा गुप्ता मोदी और शाह की करीबी

रेखा गुप्ता को पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। पुराने इतिहास को देखा जाए तो मोदी-शाह ने उस नेता को गद्दी दी है, जो बूथ लेवल से आया हो। ऐसे में रेखा का नाम भी आगे है।

Image credits: Our own

दिल्ली में BJP का सरप्राइज! ढूंढ़ लिया आतिशी का तोड़, ये सुपरवुमन CM?

न CM न विधायक, अब क्या करेंगे दिल्ली गंवा चुके अरविंद केजरीवाल

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली? गांधी नगर से BJP की जीत के हीरो को जानिए

ईमानदारी के टेस्ट में केजरीवाल फेल, 'आप' की हार के 10 सबसे बड़े कारण