कौन हैं अरविंदर सिंह लवली? गांधी नगर से BJP की जीत के हीरो को जानिए
Hindi

कौन हैं अरविंदर सिंह लवली? गांधी नगर से BJP की जीत के हीरो को जानिए

बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली की गांधी नगर सीट पर शानदार जीत
Hindi

बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली की गांधी नगर सीट पर शानदार जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में गांधी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी को हरा कर शानदार जीत हासिल की है।

Image credits: Getty
अनिल कुमार बाजपेई को हटाकर अरविंदर सिंह लवली दिया था मौका
Hindi

अनिल कुमार बाजपेई को हटाकर अरविंदर सिंह लवली दिया था मौका

गांधी नगर सीट दिल्ली की सबसे अहम सीटों में से एक मानी जाती है। बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा विधायक अनिल कुमार बाजपेई को हटाकर अरविंदर सिंह लवली को मौका दिया था।

Image credits: Getty
अरविंदर सिंह लवली का पॉलिटिकल करियर
Hindi

अरविंदर सिंह लवली का पॉलिटिकल करियर

अरविंदर सिंह लवली पहले दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। शीला दीक्षित ने अरविंदर सिंह लवली को "गद्दार" तक कह दिया था।

Image credits: Getty
Hindi

फिर कांग्रेस में लौटे लवली

हालांकि, कुछ महीनों बाद फरवरी 2018 में लवली वापस कांग्रेस में लौट आए और राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी छोड़ने पर अफसोस जताया।

Image credits: Getty
Hindi

लोकसभा चुनाव में हार

2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के टिकट पर ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ा, उनका मुकाबला बीजेपी के गौतम गंभीर से हुआ। इस चुनाव में लवली बड़े अंतर से हार गए।

Image credits: Getty
Hindi

फिर से बीजेपी में वापसी

2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही अरविंदर सिंह लवली ने दोबारा बीजेपी जॉइन कर ली।

Image credits: Getty
Hindi

अरविंदर सिंह लवली का एजुकेशन

1968 में जन्मे अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर (SGTB) खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया।

Image credits: Getty
Hindi

अरविंदर सिंह लवली: छात्र राजनीति से नेता बनने तक का सफर

अरविंदर सिंह लवली छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे और 1990 में दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव बने। 1992 से 1996 तक उन्होंने NSUI के महासचिव का पद भी संभाला।

Image credits: Getty
Hindi

अरविंदर सिंह लवली की फैमिली और संपत्ति

अरविंदर सिंह लवली ने गुरवीन कौर से शादी की है, जो पेशे से डिजाइन कंसल्टेंट हैं। इनके दो बेटे हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार अरविंद सिंह लवली की कुल संपत्ति 5.04 करोड़ से अधिक है।

Image credits: Getty

ईमानदारी के टेस्ट में केजरीवाल फेल, 'आप' की हार के 10 सबसे बड़े कारण

इतिहास की पढ़ाई, शिक्षा में रिसर्च, अब पॉलिटिक्स में कमाल कर रही आतिशी

कौन हैं विजेंद्र गुप्ता, रोहिणी में जीत की हैट्रिक लगाने वाले BJP नेता

कौन हैं प्रवेश वर्मा, जिन्होंने केजरीवाल को चुनावी मैदान में धूल चटाई