न CM न विधायक, अब क्या करेंगे दिल्ली गंवा चुके अरविंद केजरीवाल
Delhi Feb 09 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:X-twitter
Hindi
BJP ने केजरीवाल को किया चारों खाने चित
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP ने आप को चारों खाने चित कर दिया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल तक अपनी सीट नहीं बचा पाए और नई दिल्ली से हार गए।
Image credits: Our own
Hindi
करारी हार के बाद अब क्या करेंगे केजरीवाल?
इस हार के बाद आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ आत्ममंथन में लगी है, वहीं अरविंद केजरीवाल आखिर अब क्या करेंगे।
Image credits: X-twitter
Hindi
2028 तक राज्यसभा सांसद भी नहीं बन सकते केजरीवाल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल के पास अब कोई संवैधानिक पद नहीं है। न तो वो सीएम हैं, ना ही विधायक। यहां तक कि 2028 से पहले राज्यसभा सांसद भी नहीं बन सकते।
Image credits: Our own
Hindi
आप संयोजक बनकर ही पार्टी चलाएंगे केजरीवाल
पंजाब में राज्यसभा के चुनाव 2028 में, जबकि दिल्ली में 2030 में होंगे। ऐसे में केजरीवाल को अब महज पार्टी का संयोजक बनकर ही रहना होगा।
Image credits: Our own
Hindi
हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए
हार के बाद केजरीवाल ने अपनी स्पीच में कहा- हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए। हम इसे एक जरिया मानते हैं, जिसके माध्यम से जनता की सेवा की जा सके।
Image credits: Our own
Hindi
हम जनता के सुख-दुख के लिए काम करते रहेंगे
केजरीवाल ने कहा-हम आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे और उनके सुख-दुख में बने रहेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
दिल्ली में पार्टी को दोबारा मजबूत करने का काम करेंगे केजरीवाल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल अब संयोजक के नाते दिल्ली में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। अगले चुनाव तक उनके पास पार्टी को खड़ा करने की चुनौती रहेगी।