Rekha Gupta: क्या करते हैं रेखा गुप्ता के पति, परिवार में और कौन?
Delhi Feb 19 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:Our own
Hindi
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई CM
शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम बन गई हैं। उनके अलावा प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर बनाए गए हैं।
Image credits: Our own
Hindi
दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं रेखा गुप्ता
रेखा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से AAP की वंदना कुमारी को हराया है। जानते हैं रेखा गुप्ता के पति और परिवार के बारे में।
Image credits: Our own
Hindi
51 साल की हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ। उनके पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर काम करते थे।
Image credits: social media
Hindi
बचपन में ही जींद से दिल्ली आ गया परिवार
रेखा गुप्ता की मां उर्मिला हाउस वाइफ रहीं। रेखा गुप्ता जब 2 साल की थीं, तभी उनके पिता की पोस्टिंग दिल्ली में हो गई। इसके बाद परिवार दिल्ली में बस गया। उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई।
Image credits: social media
Hindi
क्या करते हैं रेखा गुप्ता के पति मनीष
रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। वो न तो नौकरी में हैं और ना राजनीति में। मनीष गुप्ता एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं।
Image credits: social media
Hindi
रेखा गुप्ता के कितने बच्चे
रेखा गुप्ता के 2 बच्चे हैं। बेटी का नाम हर्षिता और बेटे का निकुंज गुप्ता है। अपने पिता की तरह बिजनेस में रुचि रखती हैं।
Image credits: Our own
Hindi
दो बार पार्षद बनीं रेखा गुप्ता
शादी और बच्चे होने के बाद भी रेखा गुप्ता ने खुद को पॉलिटिक्स में एक्टिव रखा। 2007 और 2012 में रेखा गुप्ता नॉर्थ पीतमपुरा के वॉर्ड 54 से पार्षद चुनी गईं।
Image credits: Our own
Hindi
बचपन से ही RSS की एक्टिव मेंबर रहीं रेखा गुप्ता
2025 के दिल्ली चुनाव में शालीमार बाग से विधायक बनीं। बचपन से ही RSS की मेंबर रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिये उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया।