Haryana

करीब से दिव्या को मारी गई थी गोली, पोस्टमार्टम से मिली बड़ी जानकारी

Image credits: Twitter

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिली बड़ी जानकारी

हिसार। पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से 27 साल की पूर्व मॉडल की हत्या के बारे में बड़ी जानकारी मिली है।

Image credits: google

दिव्या पाहुजा के सिर में मिली गोली

हरियाणा के हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के दौरान दिव्या के सिर के गोली मिली। इसके साथ ही यह भी पता चला कि गोली बेहद करीब से चलाई गई थी।

Image credits: social media

चार डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम

डॉ. मोहन सिंह के निर्देशन में दो महिला डॉक्टरों समेत चार डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव पाहुजा के परिवार को सौंपा गया।

Image credits: social media

2 जनवरी को हुई थी दिव्या पाहुजा की हत्या

गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने 2 जनवरी को दिव्या पाहुजा की हत्या की थी। उसने BMW कार में रखकर शव को ठिकाने लगा दिया था।

Image credits: social media

टोहाना में नहर में मिला था दिव्या का शव

हत्या के ग्यारह दिन बाद शनिवार को दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर में मिला।

Image credits: Twitter

ब्लैकमेल कर रही थी दिव्या

पुलिस के अनुसार अभिजीत सिंह ने बताया है कि दिव्या उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते उसने हत्या की। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

Image credits: Twitter

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया है गिरफ्तार

दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिजीत सिंह के साथ ही हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा फोगट और बलराज गिल को पकड़ा गया है।

Image credits: Twitter

गैंगस्टर संदीप गंडोली की प्रेमिका थी दिव्या पाहुजा

बताया जाता है कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गंडोली की प्रेमिका था। उसकी गुप्तचरी पर 6 फरवरी 2016 को मुंबई में गंडोली को पुलिस ने मारा था।

Image credits: Twitter

सात साल जेल में रही दिव्या

बाद में इसे "फर्जी मुठभेड़" करार दिया गया। दिव्या हत्या की साजिश रचने के आरोप में सात साल से अधिक समय तक जेल में रही थी। जेल से बाहर आने के चंद महीने बाद उसकी हत्या हो गई।

Image credits: Twitter