Haryana
हरियाणा के दादरी जिले के बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी की विधायक नैना चौटाला दो दिन से चर्चा में आ गई हैं। उनके एक बयान ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हमारा लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा पर पूरा फोकस है। अभी बीजेपी के साथ है गठबंधन।
विधायक ने कहा कि पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचने के लिए राज्य में पार्टी का 'बूथ योद्धा और बूथ सखी सबसे अहम कड़ी साबित होगा।
विधायक ने कहा-बूथ सखी कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी है। आने वाले चुनावों में बूथ सखी और बूथ योद्धा पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे
विधायक नैना चौटाला हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां हैं। इसके अलावा वो जननायक जनता पार्टी के नेता अजय सिंह चौटाला की पत्नी हैं।
नैना चौटाला हरियाणा के सबसे दिग्गज राजनीति परिवार से तालुक रखती हैं। वो पूर्व प्रधानमंत्री देवी लाल चौटाला के परिवार से राजनीति में आने वाली पहली महिला हैं।
नैना चौटाला ने साल 2009 में पति अजय सिंह चौटाला का एक घोटाले में नाम आने के कारण विधायक नैना चौटाला ने राजनीति में कदम रखा।
नैना चौटाला ने पहली बार साल 2014 में डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वह पहली बार में चुनाव जीतीं और विधानसभा पहुंची। इसके बाद 2019 में चुनाव लड़ा और वे चुनाव जीत गईं।