कौन हैं धनकुबेर दिलबाग? घर से मिले 5 करोड़ कैश-5 KG सोना और 300 कारतूस
Haryana Jan 05 2024
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
करोड़ों रूपए की काली कमाई जब्त
हरियाणा की यमुनानगर सीट आईएनएलडी पार्टी से विधायक रह चुके INLD नेता दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी। इस दौरान करोड़ों रूपए की काली कमाई जब्त की गई है।
Image credits: social media
Hindi
गुरुवार को छापेमारी-शुक्रवार को खुलासा
दरअसल, गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन मामले में दिलबाग सिंह के ठिकानों पर यह छापेमारी की कार्रवाई की है। लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार क किया है।
Image credits: social media
Hindi
भय सिंह चौटाला के समधी हैं दिलबाग सिंह
दिलबाग सिंह हरियाणा के जाने-माने नेता हैं। वह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी हैं। दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई है।
Image credits: social media
Hindi
300 कारतूस, 5 करोड़ नकद, 5 किलो सोना
ईडी की रेड में दिलबाग सिंह के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 5 करोड़ नकद, 5 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं।
Image credits: social media
Hindi
दिलबाग की विदेशों में भी है संपत्ति
ईडी की छापेमारी के दौरान दिलबाग सिंह की भारत और विदेश में कई संपत्तियों के बारे में पता चला है। साथ ही करोड़ों रूपए की कागजात मिले हैं।
Image credits: social media
Hindi
चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में दिलबाग सिंह दोनों हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे। उन्होंने 34 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी।