Haryana
हरियाणा में BJP और JJP में गठबंधन टूट गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी रिजाइन किया है। वजह है लोकसभा सीट का शेयरिंग मामला।
जन्म 3 अप्रैल 1988 के जन्मे दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला और मां नैना चौटाला हैं। माता-पिता दोनों ही राजनीति में हैं।
दुष्यंत चौटाला के नाम पर सबसे युवा सांसद का रिकॉर्ड लिम्का बुक में नाम दर्ज है। वह 16वीं लोकसभा में वह हिसार निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने जा चुके हैं।
दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा की पार्टी आईएनएलडी से निष्कासित होने के बाद बनाई नई पार्टी जेजेपी बनाई थी। दुष्यंत जेजेपी के अध्यक्ष और संस्थापक हैं।
दुष्यंत चौटाला हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के प्रमुख हैं। वह 'ताऊ' देवीलाल चौटाला के पड़पोते हैं। उनके दादा हरियाणा के पहले नेता हैं जो देश के उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
18 अप्रैल 2017 को दुष्यंत चौटाला और मेघना अहलावत गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी पत्नी मेघना अहलावत आईजी ऑफिसर परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं।