राफेल में उड़ान भर राष्ट्रपति रचा दिया इतिहास, देखिए ऐतिहासिक तस्वीरें
Haryana Oct 29 2025
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:x.com
Hindi
अंबाला स्टेशन पर रचा इतिहास
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 29 अक्टूबर बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयर फ़ोर्स स्टेशन पहुंचकर अत्याधुनिक राफेल जेट में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रचा।
Image credits: x.com
Hindi
फ्लाइट सूट पहन राफेल में बैठीं
जैसे ही महामहिम मैडम फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो यह नजारा दिल छू जाने वाला था।
Image credits: x.com
Hindi
भारत की नारी शक्ति को प्रणाण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह उड़ान न सिर्फ भारतीय वायुसेना के गौरव का प्रतीक है, बल्कि नए भारत की नारी शक्ति के साहस, आत्मविश्वास और असीम क्षमताओं का भी संदेश देता है।
Image credits: x.com
Hindi
राष्ट्रपति के साथ थे एयर चीफ मार्शल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिस वक्त राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी उस दौरान इनके साथ विमान में एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी जेट में सवार थे।
Image credits: x.com
Hindi
ये ऑपरेशन सिंदूर वाला राफेल
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिस राफेल में उड़ान भरी यह वही फाइटर जेट है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने तबाह किए थे।
Image credits: ANI
Hindi
राष्ट्रपति को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एयरफोर्स स्टेशन पर वायुसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान महामहिम ने जवानों से मुलाकात कर एयरफोर्स स्टेशन की यूनिट्स का निरीक्षण भी किया।