Hindi

भारत की 3 महिलाएं जिनके पास है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर!

Hindi

तीन महिलाओं के पास मिला दुनिया का सबसे खतरनाक जहर

आंध्र प्रदेश में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके पास दुनिया के सबसे खतरनाक जहर को जब्त किया गया है। यह जहर सांपों के जहर से भी अधिक खतरनाक माना जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

दुनिया के सबसे खतरनाक जहर से की कई हत्याएं

इन महिलाओं ने अब तक 4 हत्याओं की बात कबूल की है। इनका पूरा प्लान बेहद खतरनाक रहता था। वे पीड़ितों को जहर मिलाए हुए ड्रिंक पिला कर उनकी हत्या करती और उनके कीमती सामान चुरा लेती थी।

Image credits: Getty
Hindi

अपराध की शुरुआत कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, इन महिलाओं ने अपना पहला अपराध जून 2022 में किया था। हाल ही में उन्होंने एक महिला नागुर बी. की हत्या की और दो अन्य महिलाओं की हत्या की कोशिश की, लेकिन वे बच गईं।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं ये खतरनाक महिलाएं?

इन तीन खतरनाक महिलाओं की पहचान राजनी, वेंकटेश्वरी और रामणम्मा के रूप में की है, जो सभी तेनाली जिले की निवासी हैं।

Image credits: Getty
Hindi

महिलाओं को कहां से मिला जहर?

आरोपी वेंकटेश्वरी, जो पहले भी कई अपराधों में शामिल रही है, ने साइनाइड खरीदने के लिए एक दोस्त से संपर्क किया था। वह दोस्त एक एसी मैकेनिक है, जिसने साइनाइड ज्वैलर्स से खरीदी थी।

Image credits: Getty
Hindi

मौत का तरीका

इन महिलाओं ने पहले अज्ञात लोगों से दोस्ती की और फिर उन्हें साइनाइड मिलाए हुए ड्रिंक्स पिलाए। यह इतनी चालाकी से किया जाता था कि पीड़ितों की तुरंत मौत हो जाती थी।

Image credits: Getty
Hindi

तीन महिलाओं के और भी साथी

इन तीन महिलाओं के साथ-साथ पुलिस ने तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग इन हत्याओं में शामिल थे और अब उनकी जांच की जा रही है।

Image credits: Getty
Hindi

केरल के साइनाइड हत्या मामले की याद हुई ताजा

पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इस घटना ने पुराने केरल के साइनाइड हत्या मामले की याद भी ताजा कर दी है, जहां एक महिला ने अपने परिवार के 6 लोगों की हत्या की थी।

Image Credits: Getty