आम आदमी पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपना प्रत्याशी बनने का ऐलान किया है।
स्वाति मालीवाल को तो हर कोई जानता है, वह महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती हैं। कम लोग हैं जो उनके पूर्व पति के बार में जानते हैं, जिनसे उनका तलाक हो चुका है।
स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद से शादी की थी। लेकिन स्वाति और नवीन अब तलाक ले चुके हैं। दोनों ही राजनीति में हैं, लेकिन उनके रास्ते अलग-अलग हैं।
नवीन जयहिंद सीएम अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी हैं। नवीन और केजरीवाल आंदोलन के दिनों से साथ हैं। नवीन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कोर सदस्यों में से एक हैं।
नवीन जनलोकपाल ड्राफ्टिंग कमेटी के भी सदस्य भी रहे हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के वक्त उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पिछले बार हरियाणा विधानसभा के दौरान नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरा थे। चुनावों के दौरान वो खूब चर्चा में रहे।