लक्षद्वीप में 4 दिन-3 रात घूमने का खर्च, प्लेन से जहाज तक कितना किराया
Other States Jan 07 2024
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
लक्षद्वीप में विदेश की तरह करेंगे फील
अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो एक बार लक्षद्वीप जरूर जाएं, यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। भारत में होकर भी आपको यहां विदेश की तरह फील होगा।
Image credits: social media
Hindi
लक्षद्वीप 12 महीने घूमने वाला स्पॉट
लक्षद्वीप भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है, जो अरब सागर के बीचों बीच है। यहां हर साल हजारों टूरिस्ट आते हैं। यहां घूमने का कोई मौसम नहीं होता। यानि 12 महीने घूमने वाला स्पॉट है।
Image credits: social media
Hindi
लवर्स और दोस्तों के लिए परफेक्ट डिस्टिनेशन
यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल खुश देगी। लवर्स और दोस्तों-फैमिली के लिए तो यह परफेक्ट डिस्टिनेशन है। समुद्र तटों के बीच आकर आप शांति महसूस करेंगे।
Image credits: social media
Hindi
कोच्चि से ऐसे पहुंचे लक्षद्वीप
लक्षद्वीप पहुंचने से पहले आपको सबसे पहले केरल से कोच्चि पहुंचना होगा। कोच्चि से आगे आपको जहाज या फिर फ्लाइट से ही जाना होगा।
Image credits: social media
Hindi
लक्षद्वीप में 4 दिन और 3 रात का खर्च
एक मोटा-मोटा हिसाब के मुताबिक, लक्षद्वीप में प्रति व्यक्ति 30 से 40 हजार रुपए का खर्च आएगा। जहां आप चार दिन और तीन रात यहां रुक सकते हैं। हालांकि इससे कम में भी प्लान कर सकते हैं।
Image credits: social media
Hindi
फ्लाइट और जहाज का किराया
कोच्चि से लक्षद्वीप तक 14-20 घंटे का जहाज का सफर आप 2200-5000 रुपए में कर सकते हैं। वहीं कोच्चि से फ्लाइट के जरिए आप 5500 रुपए में पहुंच सकते हैं।