Hindi

कौन है ये महिला? जिसके अनोखे धन्यवाद को देख PM मोदी भी हो गए अभीभूत

Hindi

PM मोदी से क्यों प्रभावित हुई महिला?

ओडिशा में एक आदिवासी महिला ने PM मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें ऐसा अनोखा धन्यवाद दिया कि खुद प्रधानमंत्री अभीभूत हो गए। जानें विकसित भारत निर्माण से क्या है इसका ताल्लुक।

Image credits: Twitter
Hindi

PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया, कहीं ये बात...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस आदिवासी महिला के भावना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन्हीं सबका आशीर्वाद उन्हें 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देता है।

Image credits: Twitter
Hindi

क्या है घटनाक्रम?

ये घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ में BJP सदस्यता अभियान के दौरान हुई, जब आदिवासी महिला ने PM को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद व्यक्त करने के लिए BJP नेता बैजयंत जय पांडा को 100 रुपये दिए।

Image credits: Twitter
Hindi

महिला ने किसको दिए 100 रुपए?

बैजयंत जय पांडा ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस महिला ने उन्हें 100 रुपये यह कहते हुए दिए कि यह PM मोदी के प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद था।

Image credits: Twitter
Hindi

बीजेपी नेता ने शेयर किया पूरा घटनाक्रम

पांडा ने पहले तो पैसे लेने से मना कर दिया। लेकिन महिला तब तक जिद पर अड़ी रही, जब तक वह मान नहीं गए। पांडा ने इसे "ओडिशा और भारत में हो रहे बदलाव का प्रतीक" बताया।

Image credits: Twitter
Hindi

पीएम मोदी ने कहा यहीं लोग विकसित भारत निर्माण की प्रेरक

PM मोदी ने X पर लिखा, "इस स्नेह से बहुत प्रभावित हूं। मैं हमेशा हमारी नारी शक्ति को आशीर्वाद देने के लिए नमन करता हूं। उनके आशीष से मुझे विकसित भारत निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

Image credits: Twitter
Hindi

भाजपा की पहली बार उड़ीसा में बनी है सरकार

BJP ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उसे 147 में से 78 सीटें मिलीं। इसने बीजू जनता दल (बीजद) को पीछे छोड़ दिया, जो 51 सीटों के साथ बहुमत से काफी दूर रहा।

Image credits: Twitter
Hindi

यहां कांग्रेस सिर्फ 14 सीटों पर सिमटी

कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटें मिलीं। इसके बाद भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी 21 संसदीय सीटों में से 20 सीटें हासिल कीं, जबकि बीजद को एक भी सीट नहीं मिली।

Image credits: Twitter
Hindi

पीएम मोदी के 'विकसित भारत' को मिल रहा जनसमर्थन

इस घटना ने न केवल पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण को और मजबूती दी, बल्कि यह भी साबित किया कि देश के कोने-कोने में लोग उनके कार्यों को सराह रहे हैं।

Image Credits: Twitter