लक्षद्वीप-मालदीव से भी बड़ा है भारत का यह द्वीप!, जानिए कहां पर
Other States Jan 08 2024
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
मालदीव से ज्यादा लक्षद्वीप की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद से भारत के द्वीपों की चर्चा होने लगी है। इतना ही नहीं इसके चलते तो अब मालदीव में भी विवाद होने लगा है।
Image credits: social media
Hindi
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शेयर की फोटोज
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि असम में दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली भी मौजूद है। जो कि लक्षद्वीप और मालदीव से बड़ा है।
Image credits: social media
Hindi
माजुली द्वीप भारत की संस्कृति का प्रतीक
सीएम हेमंत ने आगे कहा कि असम का माजुली द्वीप भारत की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। जो भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है।
Image credits: social media
Hindi
दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली
हेमंत बिस्वा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है तो वहीं उमानंदा दुनिया का सबसे छोटा नदी द्वीप है, जिसका भारतीय धर्म से कनेक्शन है।
Image credits: social media
Hindi
जानिए कहां पर है माजुली
बता दें कि माजुली द्वीप लगभग 1250 वर्ग किमी के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जो कि असम में जोरहाट शहर से सिर्फ 20 किमी और गुवाहाटी से 347 किलोमीटर दूर है।
Image credits: social media
Hindi
माजुली यूनेस्को की विश्व धरोहर में...
माजुली यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से शामिल होन के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। यह द्वीप अपने सुंदर नजारों, सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।