Hindi

भाईदूज पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, खुशी से झूम उठीं लाड़ली बहनें

Hindi

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

23 अक्टूबर गुरुवार को पूरे देशभर में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाईदूज पर्व मनाया जा रहा है। इसी मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  लाडली बहनों को बड़ा तोहफा देंगे।

Image credits: iSTOCK
Hindi

भाईदूज पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाईदूज पर प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करेंगे। यह राशि हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए के अतिरिक्त रहेगी।

Image credits: iSTOCK
Hindi

अब हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे

सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि भाई दूज पर 250 रुपए देने के साथ अगले महीने नंवबर से सभी लाड़ली बहनों योजना के तहत 1500 रुपए राशि ट्रांसफर करेंगे। अब हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।

Image credits: iSTOCK
Hindi

250 रुपए देने से 300 करोड़ का खर्च

बता दें कि नवंबर माह से एक साथ 1500 रुपए जमा लाड़ली बहनों को मिलने के साथ, इस पर 300 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि सरकार के लिए बहुत बड़ा फंड है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

44,917.92 करोड़ लाड़ली बहनों को मिल चुके

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं।

Image credits: iSTOCK
Hindi

भाईदूज बहन को देता है एक वचन

CM ने कहा-भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह का प्रतीक है। यह एक त्यौहार नहीं बल्कि उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा का वचन निभाता है।

Image credits: iSTOCK

लाड़ली बहनों को मिलेंगी 2-2 गायें! अब आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

SDOP मैडम हो गईं गिरफ्तार, लेडी अफसर ने करा दी MP पुलिस की थू-थू

कौन हैं 13 वर्षीय जैन मुनि? जिनकी स्मरण शक्ति ने सबको चौंकाया

किसान की बेटी ने माउंट एल्ब्रुस पर बजाया भारत का डंका, दिया खास संदेश