Hindi

कौन था मंत्री विजयवर्गीय का करीबी मोनू कल्याणे,जिसकी गोली मार की हत्या

Hindi

भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष था

इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भाजपा युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष था। इतना ही नहीं वो मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था।

Image credits: social media
Hindi

मोनू कल्याणे को सीने में मारी 3 गोली

मोनू कल्याणे की हत्या शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आसपास की गई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मोनू के सीने पर तीन गोलियां चलाईं।

Image credits: social media
Hindi

मोनू कल्याणे की हत्या के पीछे की वजह

मोनू कल्याणे की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आया है। जिन्होंने मोनू पर फायर किए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image credits: social media
Hindi

आकाश विजयवर्गीय पहुंच घर

मोनू की हत्या की खबर जैसे ही विजयवर्गीय को पता लगी तो उनके बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय उनके घर परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।

Image credits: social media
Hindi

मर्थकों ने आरोपियों के घर में की तोड़-फोड़

मोनू कल्याणे की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ का प्रयास किया। साथ ही पुलिस को कहा कि जल्द से जल्द आरोपी पकड़े जाएं

Image credits: GOOGLE
Hindi

मंत्री कैलास विजयवर्गीय क्या बोले...

पूरे मामले में मंत्री कैलास विजयवर्गीय का कहना है कि एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या की है। दोनो के बीच क्या विवाद था मुझे जानकारी नहीं है। मोनू पार्टी का अच्छा कार्यकर्ता था।

Image Credits: GOOGLE