Madhya Pradesh

देशभक्ति का अनोखा जज्बा, उफनती नदी की लहरों में निकाली तिरंगा यात्रा

Image credits: social media

‘घर-घर तिरंगा अभियान’

देशभर में ‘घर-घर तिरंगा अभियान’ चल रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। देशभक्ति की यह अनोखी तस्वीर मध्य प्रदेश के जबलपुर की है।

Image credits: social media

जबलपुर में अद्भुत तिरंगा यात्रा

जबलपुर में अद्भुत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां लोग उफनती नर्मदा नदी की लहरों पर हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारे लगा रहे थे।

Image credits: social media

जबलपुर तिरंगा यात्रा में 200 लोग शामिल

जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर यह तिरंगा यात्रा जिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक निकाली गई। जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए।

Image credits: social media

तिरंगा पकड़े लोग 10 KM तक तैरते रहे

देशभक्ति से खुश लोगों ने नदी में तिरंगा झंडा लेकर करीब 10 किलोमीटर तक तैरते रहे। जिसने ने भी यह नजारा देखा वह देखता ही गया।

Image credits: social media

तिरंगे की खातिर लगा दी जान की बाजी

लोगों में देश भक्ति का रोमांच इस कदर था कि बिना किसी की परवाह करते वह उफनती नदी में कूद गए। यानि उनके जज्बे को उफनाती नर्मदा की लहरे भी नहीं रोक पाईं।

Image credits: social media

हर शहर हर गांव में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही

देशभर में हर शहर हर गांव में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तर हर घर तिरंगा लहरा रहा है। सोशल मीडिया पर इस अभियान की तस्वीरें वायरल हैं।

Image credits: social media