Hindi

फडणवीस की ये मंत्री करोड़ों की मालकिन,पास है 450g सोना और 4 किलो चांदी

Hindi

देवेन्द्र फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल हुईं पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र में रविवार को देवेन्द्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान पंकजा मुंडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

फडणवीस सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकीं पंकजा मुंडे

बता दें कि पंकजा भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। वो 2014 से 2019 के बीच फडणवीस सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पंकजा मुंडे

2024 के लोकसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक, पंकजा मुडे के पास करीब 46.11 करोड़ की संपत्ति है।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

पंकजा मुंडे के पास 6.17 करोड़ की चल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पंकजा मुंडे के पास 6 करोड़ 17 लाख 58 हजार 708 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें बैंकों में जमा कैश के अलावा कंपनियों के बॉन्ड, शेयर और सोना शामिल है।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

पंकजा मुंडे के पास 450 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी भी

पंकजा मुंडे के पास 450 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी है। इसके अलावा 2.30 लाख के अन्य जेवरात भी हैं।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

पंकजा मुडे के पति के पास भी 200 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी

पंकजा मुंडे के पति डॉक्टर चारुदत्त पालवे के पास 13 लाख रुपये कीमत का 200 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है।

Image credits: Our own
Hindi

पंकजा मुंडे के पति के पास 1 करोड़ का कर्ज भी

पंकजा मुंडे के पति चारुदत्त पालवे ने डॉ. प्रीतम मुंडे से 65 लाख रुपये और यशश्री मुंडे से 35 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

महाराष्ट्र विधान परिषद् की सदस्य हैं पंकजा मुंडे

पंकजा मुंडे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी थीं। हालांकि, वो महाराष्ट्र विधान परिषद् की सदस्य हैं। अप्रैल, 2024 में वो बीड सीट से लोकसभा चुनाव हार गई थीं।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde
Hindi

2019 में चचेरे भाई से चुनाव हार चुकी हैं पंकजा मुंडे

2019 के विधानसभा चुनाव में पंकजा मुंडे परली सीट से अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे से चुनाव हार गई थीं। बता दें कि अब दोनों भाई-बहन फडणवीस सरकार में मंत्री बन गए हैं।

Image credits: Facebook/Pankaja Gopinath Munde

फडणवीस कैबिनेट की ये हैं सबसे युवा महिला मंत्री, जानें इनके बारे में..

कौन हैं मंत्री बनी पंकजा मुंडे के पति, राजनीति से दूर करते हैं ये काम

सरसी आइलैंड: MP का 'स्विटजरलैंड', जानें इसकी खासियतें

अकेले टहलने जाने पर पति ने पत्नी को दिया 'तीन तलाक'