खुशखबरी: मराठा आरक्षण बिल हुआ पास, मराठाओं को आराम से मिलेंगी नौकरी
Maharashtra Feb 20 2024
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन
मराठाओं के लिए आज का दिन ऐतिसाहिक बन गया। क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को मराठा आरक्षण बिल पास हो गया। अब इस पर सरकार ने मुहर लगा दी है।
Image credits: social media
Hindi
एकनाथ शिंदे सरकार ने रखा प्रस्ताव
एकनाथ शिंदे सरकार ने बिल को विधानसभा में रखा और यह सर्वसम्मति से पारित हो गया है। अब मराठा समुदाय के लोगों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
Image credits: social media
Hindi
मराठा आरक्षण बिल पास होते जश्न
वहीं मराठा आरक्षण बिल पास होते ही लोग जश्न मनाने लगे। इतना ही नहीं मराठा समुदाय के लोगों ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर ढोल मंजीरे के साथ जश्न मनाते नजर आए।
Image credits: social media
Hindi
महाराष्ट्र सरकार को सौंपी थी रिपोर्ट
बता दें कि इस आरक्षण वाले विधेयक के मसौदे के अनुसार, आयोग ने 16 फरवरी 2024 को अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी थी। जो आज पास हो गया।
Image credits: social media
Hindi
मराठाओं को अब 62% आरक्षण
आरक्षण बिल पारित होने के बाद मराठाओं को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण मिलेगा। राज्य में 52% आरक्षण पहले से है। अब 10% बढ़ने से यह 62% हो गया।
Image credits: google
Hindi
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे नहीं खुश
वहीं मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अभी मराठाओं की मांग को पूरा नहीं किया है। इस बिल में सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।