Hindi

पूर्व सीएम की बेटी बनेगी राहुल गांधी की दुल्हन?

Hindi

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की अफवाहें फिर से चर्चा में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की अफवाहें फिर से जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कयास लग रहे हैं, हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Image credits: social media
Hindi

कौन हैं प्रणीति शिंदे

प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के सोलापुर से पहली बार सांसद बनी हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और कांग्रेस की तेज-तर्रार युवा नेता मानी जाती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रणीति ने सोलापुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और बीजेपी उम्मीदवार राम विट्ठल सतपुते को हराया। वह इस सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सुशील कुमार शिंदे की सियासी विरासत बेटी के हाथ

सुशील कुमार शिंदे ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है और अपनी सियासी विरासत बेटी प्रणीति को सौंप दी है। प्रणीति का राजनीतिक सफर उनके एनजीओ "जयजुई" से शुरू हुआ था।

Image credits: Getty
Hindi

प्रणीति शिंदे: तीन बार की विधायक

प्रणीति शिंदे ने 2009 में पहली बार सोलापुर सिटी सेंट्रल से विधायक का चुनाव जीता। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनावों में भी जीत दर्ज कर उन्होंने हैट्रिक लगाई।

Image credits: Getty
Hindi

प्रणीति शिंदे का शानदार एजुकेशन क्वालिफिकेशन

प्रणीति का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ। उन्होंने 2001 में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया फिर मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

Image credits: Getty
Hindi

प्रणीति शिंदे: समाजसेवा और एनजीओ से जुड़ाव

प्रणीति शिंदे अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने एनजीओ के माध्यम से लोगों की मदद करती हैं, जिससे उन्हें सोलापुर में जबरदस्त समर्थन हासिल है।

Image credits: Getty
Hindi

प्रणीति शिंदे की कांग्रेस में अहम भूमिका

प्रणीति 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की नई टीम में भी जगह दी गई और कांग्रेस कार्य समिति में सदस्य बनाया गया।

Image Credits: social media