Hindi

भाजपा का टारगेट...इस बार राजस्थान के इतने घरों में लगाएंगे तिरंगा

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को मन की बात में राजस्थान में घरों में तिरंगा लगाने का टारगेट दिया है। ऐसे में प्रदेश ईकाई ने घरों में तिरंगा लगाने का प्रस्तावित टारगेट तय कर लिया है।

Hindi

राजस्थान के एक करोड़ घरों में लगाएंगे तिरंगा

भाजपा ने राजस्थान के एक करोड़ घरों में तिरंगा लगाने का टारगेट रखा है। इसके लिए प्रदेश इकाई की ओर से कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए गए हैं। 

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा मिशन के लिए मंडल स्तर पर टीम बनाई

1100 मंडल हैं जिसमें अध्यक्ष और पूरी टीम तैयार की गई है। हर मंडल को 1000 तिरंगे का टारगेट दिया है। ऐसे में एक करोड़ 10 लाख तिरंगे लगाएं जाएंगे।

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा लगाने के साथ फोटो भी शेयर करनी होगी

हर मंडल पर कार्यकर्ताओं को घरों में तिरंगा लगाने के साथ फोटो भी शेयर करनी होगी। प्रदेश कार्यालय की ओर से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी।

Image credits: social media
Hindi

हर मंडल में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी

मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। कार्यकर्ता बाइक और पैदल तिरंगा यात्रा निकालेंगे जिसकी जिम्मेदारी भाजपा के नेताओं को दी जाएगी।

Image credits: social media
Hindi

घर-घर तिरंगा अभियान से लोगों तक पहुंचने की भाजपा की तैयारी

बीजेपी तिरंगा लगाने के साथ हर घर में अपनी पहुंच बनाने के साथ संबंधों को मजबूत करने में जुटी है। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा इस दिशा में एक प्रयोग है।

Image credits: social media
Hindi

तिरंगा तैयार करने के लिए भी दिया गया ऑर्डर

राजस्थान के एक करोड़ घरों में तिरंगा लगाने के बड़ी मात्रा में तिरंगा तैयार किया जा रहा है। तिरंगा बनाने के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। 

Image credits: social media
Hindi

राजस्थान के हर घर पर तिरंगा

राजस्थान की हर गली-मोहल्ले के घरों पर इस बार तिरंगा लहराता नजर आएगा। भाजपा की ओर से टारगेट पूरा करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है।

Image Credits: social media