एक ऐसा डॉक्टर, खुद व्हीलचेयर पर-लेकिन सैंकडों लोगों की जिंदगी बचा चुका
Rajasthan Jul 01 2024
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:Our own
Hindi
सैंकड़ों लोगों की जिंदगी बचा चुके
राजस्थान में एक ऐसे भी डॉक्टर है, जो खुद व्हीलचेयर पर है, लेकिन अब तक सैंकड़ों लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। उनहें इलाज करते वक्त अहसास नहीं होता कि वह खुद व्हीलचेयर पर हैं।
Image credits: Our own
Hindi
साइकिलिंग रेस में हुआ था हादसा
यह अनोखे डॉक्टर भरतपुर के डॉक्टर जगवीर की। जो 2021 में साइकिलिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान वह नीचे गिर गए थे। उनका आधा शरीर काम करना बंद कर चुका था।
Image credits: Our own
Hindi
100 से ज्यादा ऑपरेशन कर चुके...
डॉक्टर जगवीर निराश नहीं हुए और अब इन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही 100 से ज्यादा ऑपरेशन किए हैं। केवल इतना ही नहीं अब यह हैंड साइकिलिंग भी करते हैं।
Image credits: Our own
Hindi
व्हीलचेय से बचाई कई जिंदगियां
डॉक्टर जगवीर का कहना है कि घटना के बाद एक बार तो उन्होंने सोचा कि अब क्या होगा लेकिन फिर व्हीलचेयर को उन्होंने अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया।
Image credits: Our own
Hindi
भरतपुर के चुनिंदा डॉक्टर्स में से एक
अब आज व्हीलचेयर के सहारे वह हर काम बखूबी तरीके से पूरा करते हैं। यह भरतपुर जिले के चुनिंदा डॉक्टर्स में से एक है।