Rajasthan

50 डिग्री तापमान में ड्यूटी कर रहीं महिला जवान, 12 घंटे रेत में रहतीं

Image credits: Our own

50 डिग्री में तैनात हमारे जवान

देश में इस वक्त राजस्थान चर्चा में है। यहां बॉर्डर इलाके पर तापमान 50 डिग्री पार कर चुका है। लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच बीएसएफ के जवान देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

Image credits: Our own

पाकिस्तान सीमा पर यूं डटी लेडी जाबांज

राजस्थान के जैसलमेर से लगने वाली पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान मुश्तेदी के साथ ड्यूटी में लगे हुए हैं।

Image credits: Our own

महिला जवान 12-12 घंटे करती सुरक्षा

हैरानी की बात यह है कि महिला जवान यहा 12-12 घंटे रेत में पैदल चलकर सुरक्षा करती हैं। जिनके कंधे पर 10 किलो की बंदूक होती है। भारत की इस नारी शक्ति हौसला फिर भी कम नहीं होता।

Image credits: Our own

लू के थपेड़े सहना मौत के चैलेंज देना जैसा

कमांडेंट मुरलीधर बताते हैं कि जो लू के थपेड़े चलते हैं उन्हें बर्दाश्त करना ऐसे नहीं होता है। कभी यहां पर तेज आंधी चलती है तो कभी यहां पर तेज हवा के साथ धूल उड़ती है।

Image credits: Our own

टोपी, आंखों पर चश्मा रहते जवान

गर्मी का सामने करने के लिए सैनिक टोपी, आंखों पर चश्मा लगाकर लगातार ड्यूटी में लगे रहते हैं। चाहे दिन हो या रात हर एक गतिविधि पर नजर रखते हैं।

Image credits: Our own

भीषण गर्मी से बचने के यह हैं उपाय

जवान इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए अपने पास चीनी ,नमक, प्याज, पानी आदि साथ रखते हैं, जिससे कि इस भीषण गर्मी की चपेट में वह नहीं आए।

Image credits: Our own

दुश्मन और गर्मी दोनों ही जानलेवा

जितना इस बॉर्डर पर देश के दुश्मनों से सावधान सैनिकों को रहना होता है। उससे कहीं ज्यादा अब गर्मी जवानों के लिए खातरनाक साबित हो जाती है।

Image credits: Our own