कौन हैं रॉयल फैमिली की ये राजमाता...जिनकी हालत बिगड़ी, बेटी हैं सांसद
Rajasthan Sep 13 2023
Author: Arvind Raghuwanshi Image Credits:social media
Hindi
बाथरूम में गिर गईं थीं राजमाता पद्मिनी देवी
राजस्थान के रॉयल फैमिली और जयपुर राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह बाथरूम में गिर गईं थीं। उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया है।
Image credits: social media
Hindi
पद्मिनी देवी का दिल की बीमारी का इलाज भी जारी
वर्तमान में पद्मिनी देवी का दिल की बीमारी का इलाज भी जारी है। उनके हार्ट से जुड़े अन्य जांच भी करवाई जा रही है। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव खुद भी इसे देख रहे हैं।
Image credits: social media
Hindi
बेटी है राजसमंद जिले से भाजपा सांसद
पद्मिनी देवी राजस्थान के राजसमंद जिले से भाजपा सांसद दीया कुमारी की मां हैं। जो राजधानी जयपुर की सिटी पैलेस में ही रहती हैं।
Image credits: social media
Hindi
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
जब भी कोई स्पेशल इवेंट या इलेक्शन होता है तो दिया कुमारी के साथ मां साथ में ही देखा जाता है जिनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है।
Image credits: social media
Hindi
भगवान श्री राम का वंशज है
जयपुर का शाही परिवार भगवान श्री राम का वंशज है। इसका दावा खुद राजमाता पद्मिनी देवी ने एक अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया था।
Image credits: social media
Hindi
हिमाचल प्रदेश की राजकुमारी थीं
राजमाता पद्मिनी देवी हमेशा से ही शाही खानदान में रहीं। वो हिमाचल प्रदेश की राजकुमारी थीं और 1966 में महाराजा सवाई भवानी सिंह से शादी कर जयपुर आई थीं।