Uttar Pradesh

राम मंदिर: लौट रहा अयोध्या का पुराना वैभव, हर ओर हो रहा विकास

Image credits: Our own

अयोध्या में हर ओर हो रहा विकास

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या का पुराना वैभव लौट रहा है। राम की नगरी में हर ओर विकास हो रहा है।

Image credits: Our own

अयोध्या के लिए योगी सरकार का है हाईटेक प्लान

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने इंटरव्यू में एशियानेट न्यूज के राजेश कालरा को अयोध्या में योगी सरकार के हाईटेक प्लान के बारे में बताया था। 

Image credits: Our own

स्मार्ट सिटी बन रही अयोध्या

अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। सरयू नदी पर हेरिटेज रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। नई ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाया जा रहा है। यहां होटल, आश्रम और मठ होंगे।

Image credits: Our own

तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद रोज लाखों श्रद्धालु आएंगे। इससे शहर की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार बड़े स्तर पर काम करा रही है।

Image credits: Our own

बेहतर किया जा रहा बुनियादी ढांचा

अयोध्या को पहले ही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन मिल गया है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। बिजली से लेकर पानी तक, अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर किया जा रहा है।

Image credits: Our own

10 साल में पुनर्विकास पर खर्च होंगे 85,000 करोड़

अयोध्या का पुनर्विकास मास्टर प्लान 2031 पर किया जा रहा है। 10 साल में इस शहर के पुनर्विकास पर 85,000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया जाएगा।

Image credits: Our own

अयोध्या को दिया जा रहा नया रूप

अयोध्या में 37 राज्य और राष्ट्रीय एजेंसियां 31,662 करोड़ रुपए के बजट के साथ शहर को नया रूप देने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। NHAI 10,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

Image credits: Our own

लोक निर्माण विभाग ने शुरू की 34 परियोजनाएं

यूपी सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लगभग 7,500 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाएं शुरू की हैं। परियोजनाओं को 8 वर्गों में बांटा गया है।

Image credits: Our own

बन रहे नए होटल

बड़ी संख्या में पर्यटक अयोध्या आएंगे। इसे देखते हुए नए होटल बन रहे हैं। ताज, रेडिसन और ITC होटल जैसे प्रमुख 5-सितारा ब्रांडों से लेकर ओयो जैसे बजट कंपनियां तक नए होटल बना रहीं हैं।

Image credits: Our own