Hindi

सत्ता से बड़ा राम, सिद्धांतों से बड़ा पद नहीं थे बाबूजी

Hindi

कल्याण सिंह जयंती: राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ने वाला नेता

5 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर लखनऊ में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम योगी ने कहा— बाबूजी ने रामजन्मभूमि के लिए सत्ता का भी त्याग किया।

Image credits: X@Urstruly_aarya
Hindi

जब अयोध्या के बाद सीएम कुर्सी छोड़ दी थी कल्याण सिंह ने

विवादित ढांचा गिरने के बाद कल्याण सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कभी सियासी समझौते नहीं किए और अपने फैसलों की कीमत खुद चुकाई।

Image credits: X@zubinashara
Hindi

नकल पर जेल भेजने वाला ऐतिहासिक फैसला जिसने सिस्टम बदला

1992 में कल्याण सिंह सरकार ने नकल अध्यादेश लागू किया। नकल करने और कराने दोनों को अपराध घोषित किया गया, जिससे यूपी बोर्ड परीक्षा की पहचान बदल गई।

Image credits: X@ByRakeshSimha
Hindi

जब रिजल्ट ने शिक्षा व्यवस्था को हिला दिया

सख्ती का असर ऐसा रहा कि 1992 में हाईस्कूल का रिजल्ट 14.70% और इंटर का 30.30% रहा। उस दौर में पास होना गर्व की बात मानी जाती थी।

Image credits: X@KalrajMishra
Hindi

अतरौली से राजभवन तक, कल्याण सिंह का सियासी सफर

अलीगढ़ के अतरौली से निकले कल्याण सिंह 10 बार विधायक बने। यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे और राजस्थान व हिमाचल के राज्यपाल भी बने।

Image credits: X@Gen_VKSingh

32679 पद, लेकिन मौका नहीं! UP Police भर्ती में उम्र को लेकर बड़ा बवाल

नया साल, पुरानी परेशानी! DDU जंक्शन पर 10 घंटे लेट ट्रेनें, यात्री परेशान

ढाई घंटे का सफर अब 1 घंटे में! अलीगढ़–हाथरस के बीच बनेगा नया हाईवे

New Year Gift : 14 से 29 स्टेशन! कानपुर मेट्रो का सबसे बड़ा विस्तार