Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्हें गाजियाबाद से टिकट दिए जाने की चर्चा है।
पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरकेएस भदौरिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया साल 2021 में ही रिटायर हुए हैं। सेना के बाद अब राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें 4250 घंटे से अधिक देर फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव है।
रिटायर वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया को 26 अलग-अलग प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है।
वायुसेना में भदौरिया ने 36 साल काम किया। उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेवा पदक, पर विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। 2019 में राष्ट्रपति की मानद Aide De campe नियुक्त किया गया था।