Uttar Pradesh

हेमा मालिनी के पास है 123 करोड़ की संपत्ति, 61 लाख की है कार

Image credits: X-Hema Malini

मथुरा सीट से उम्मीदवार हैं हेमा मालिनी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक्ट्रेस और भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट से नामांकन किया है। इसके साथ ही उन्होंने शपथ पत्र में अपने बारे में जानकारी दी है।

Image credits: X-Hema Malini

हेमा मालिनी पर है 1.4 करोड़ रुपए कर्ज

चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में हेमा मालिनी ने अपनी संपत्ति 123 करोड़ रुपए बताई है। उन पर करीब 1.4 करोड़ रुपए का कर्ज है।

Image credits: X-Hema Malini

एक्टिंग है हेमा मालिनी का पेशा

हेमा ने एक्टिंग को अपना पेशा बताया है। उन्होंने कहा है कि रेंट और ब्याज से उन्हें आमदनी हुई है। उन्होंने पति धर्मेंद्र देओल की आमदनी का जरिया एक्टिंग, पेंशन व ब्याज बताया है।

Image credits: X-Hema Malini

तीसरी बार मथुरा से मैदान में हैं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा सीट से चुनाव लड़ रहीं है। इससे पहले उन्हें 2014 और 2019 में यहां जीत मिली थी। इस बार जीत मिलती है तो यह उनकी हैट्रिक होगी।

Image credits: X-Hema Malini

धर्मेंद्र पर है 6.4 करोड़ रुपए कर्ज

हेमा मालिनी करीब 1.4 की देनदार हैं। वहीं, उनके पति धर्मेंद्र पर 6.4 करोड़ रुपए की देनदारी है। उनकी संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपए की है।

Image credits: X-Hema Malini

हेमा मालिनी के खिलाफ नहीं है कोई केस

हेमा की छवि साफ है। किसी भी थाने में उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। उनके पास उदयपुर के सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय से मानद पीएचडी है। यह डिग्री उन्हें 2012 में मिली थी।

Image credits: X-Hema Malini

हेमा मालिनी के पास है 61 लाख की मर्सिडिज कार

हेमा मालिनी के पास 13.5 लाख रुपए कैश हैं। हेमा के पास 61 लाख की मर्सिडिज बेंज और मारुती इको कार है। धर्मेंद्र के पास रेंज रोवर, महिंद्रा बोलेरो और एक बाइक है।

Image credits: X-Hema Malini

नामांकन से पहले यमुना किनारे की पूजा

नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले हेमा मालिनी ने यमुना नदी के तट पर विश्राम घाट पर पूजा की। उन्होंने समर्थकों से कहा कि वह यमुना को साफ करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

Image credits: X-Hema Malini