PM Modi का रेलवे में बड़ा ऐलान! देश को मिलने जा रही हैं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, जानिए किन यात्रियों को होगा सबसे ज़्यादा फायदा? रूट, टाइमिंग और शेड्यूल की पूरी लिस्ट यहां देखें।
PM मोदी ने 8 नवंबर 2025 को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें देश के बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर दौड़ेंगी।
PM कार्यालय के मुताबिक, यह कदम नागरिकों को विश्वस्तरीय रेलवे सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। इसका मकसद है-यात्रियों को तेज़, आसान और आरामदायक सफर का अनुभव कराना।
उद्घाटन से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं की तैयारियों की बारीकी से जांच की और सख्त निर्देश दिए।
यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले लगभग 2 घंटे 40 मिनट का सफर कम होगा-यात्रियों के लिए बड़ी राहत।
यह ट्रेन करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करेगी। इससे हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यह सफर तय करेगी। यह ट्रेन पंजाब और दिल्ली के बीच व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को और मज़बूत बनाएगी।
दक्षिण भारत के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाली यह ट्रेन यात्रा का समय 2 घंटे से ज़्यादा घटा देगी। अब स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को मिलेगा तेज़ और आरामदायक सफर का विकल्प।