Uttar Pradesh
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम की चरण पादुका 1 किलो सोने और 7 किलो चांदी से तैयार हुई है।
भगवान राम की चरण पादुका को देशभर में भ्रमण कराया जा रहा है। इसके बाद ये 19 जनवरी तक आयोध्या पहुंच जाएंगी। ताकि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान किया जा सके।
चरण पादुका रामेश्वर से अहमदाबार के तिरूपति बालाजी मंदिर लाया गया। जहां दर्शन के लिए रखी है। इसके बाद सोमनाथ, द्वारका, बद्रीनाथ आदि धामों का भ्रमण कराया जाएगा।
भगवान श्रीराम की चरण पादुका हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास द्वारा बनाई गई है। जिसमें सोने चांदी के अलावा कई प्रकार के रत्नों को भी पादुका में लगाया है।
श्रीराम मंदिर भव्य शुभारंभ का हर किसी को इंतजार है। अमेरिका में भी भक्तों ने वाशिंगटन डीसी में फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड में एक कार रैली निकाली, जिसमें भगवा ध्वज भी लहराया।
श्रीराम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं द्वारा 20 जनवरी को वाशिंगटन में भव्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 1000 से अधिक परिवार शामिल होंगे।