UPSRTC ने 21 जिलों में महिला कंडक्टरों की भर्ती के लिए 5,000 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानें योग्यता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश रोडवेज 21 जिलों में 5000 महिला कंडक्टरों की भर्ती कर रहा है। ये भर्ती महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
8 से 17 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इच्छुक महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं।
गाजियाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा, आगरा, झांसी समेत 21 जिलों में महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
भर्ती अभियान 8 अप्रैल को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में शुरू होगा। 11 अप्रैल को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में जारी रहेगा।
इसके बाद 15 अप्रैल को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा और प्रयागराज में और 17 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में समाप्त होगा।
अप्लाई के लिए पास 12वीं पास प्रमाणपत्र और बेसिक CCC (कंप्यूटर कोर्स) का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। NSS, NCC, स्काउट गाइड या आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
महिलाएं UPSRTC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
महिला कंडक्टरों को गृह जिले के डिपो में पोस्टिंग मलेगी। उन्हें बाहर ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है महिलाओं को स्वरोजगार और सम्मानजनक अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
लड़की ने मंगाई थी सिर्फ Veg बिरयानी... लेकिन Swiggy से भेज दी गई Non-Veg, वो भी नवरात्र में!
MP में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ा एक्शन, कौन सही और कौन गलत?
लखनऊ के ये स्कूल क्यों बना पैरेंट्स की पहली पसंद? जानिए Top 10 schools in Lucknow
Ram Navami 2025: रामलला का सूर्य तिलक कैसे होता है? Ayodhya Ram Mandir में है खास तकनीक