Tech News

Google B'day : 25 साल बेहद शानदार, जानें इतना पॉपुलर कैसे हो गया गूगल

Image credits: Getty

गूगल का कौन सा बर्थडे है

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन प्लेटफार्म है। करोड़ों यूजर्स हर दिन इस सर्च इंजन को चलाते हैं। आज 27 सितंबर को गूगल अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है।

Image credits: Getty

क्या गूगल जन्मदिन पर डूडल बनाएगा

हर साल की तरह अपने जन्मदिन पर गूगल डूडल अपडेट करेगी। गूगल की शुरुआत एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी आज यह सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया है।

Image credits: Freepik

Google की खोज कब हुई थी

जिस सर्च इंजन गूगल को आप हर दिन इस्तेमाल करते हैं, उसकी खोज आज से 25 साल पहले सितंबर 1998 में हुई थी।

Image credits: Freepik

गूगल की खोज किसने की थी

कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्सर Larry Page और Sergey Brin ने गूगल की खोज की थी। दोनों ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था।

Image credits: Freepik

गूगल नाम कब और कैसे पड़ा

Google की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले लेरी और ब्रिन ने इसका नाम Backrub रखा था। बाद में इसे गूगल कर दिया गया। गूगल नाम के पीछे भी बेहद दिलचस्प किस्सा है।

Image credits: Freepik

Google इतना पॉपुलर कैसे हो गया

क्लीन यूजर इंटरफेस और बेहतर सर्च रिजल्ट की वजह से गूगल को इतनी पॉपुलैरिटी मिली है। जैसे-जैसे फंडिंग मिली नए-नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को शानदार बना दिया।

Image credits: Freepik

गूगल की कौन-कौन सी सर्विस है

गूगल का जीमेल, यूट्यूब और मोबाइल एंड्राइड सिस्टम बाजार में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में AI टूल गूगल Bard भी लॉन्च किया गया है। जो ब्राउजिंग एक्सपीरियंस बदल देगा।

Image credits: Freepik

पहले अलग डेट पर गूगल मनाता था बर्थडे

पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग डेट पर मनाया जाता था। सबसे पहले 7 सितंबर फिर 8 और उसके बाद 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया जाने लगा।

Image credits: Getty

27 सितंबर को ही गूगल का बर्थडे क्यों

गूगल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को इसलिए मनाता है क्योंकि इसी दिन सर्च इंजन पर पेज सर्च नंबर का नया रिकॉर्ड बनाया था। यानी 1,2,3,4 जो हमें गूगल पेज के सबसे नीचे दिखता है।

Image credits: Freepik