Tech News

वॉशिंग मशीन में गलती से भी वॉश न करें ये चीजें, वरना होगा नुकसान

Image credits: Freepik

खराब हो सकती है वॉशिंग मशीन

वॉशिंग मशीन में कुछ चीजें नहीं डालनी चाहिए। इन्हें मशीन में डालने से मशीन खराब हो सकती है और वो चीज भी।

Image credits: Freepik

एक साथ भूलकर भी न डालें कपड़े

वॉशिंग मशीन में एक ही लोड में सारे कपड़े डालकर धोने से मशीन को नुकसान पहुंच सकता है। इससे कपड़े भी सही तरह से नहीं धुल पाते हैं।

Image credits: Freepik

वॉशिंग मशीन में न धोएं टाई और ब्रा

टाई रेशम या ऊन से बनती है, सिलाई नाजुक होने से खराब हो जाएगा। फैंसी या पैडेड ब्रा का साइज खराब हो सकता है। मेटल क्लच फंसने से मशीन बिगड़ सकती है।

Image credits: Freepik

रेनकोट वॉशिंग मशीन में न डालें

रेनकोट वाटरप्रूफ होते हैं, जो वॉशिंग मशीन से पानी सोख नहीं पाते। ये गुब्बारे की तरह पानी को फंसा लेते हैं। जिससे फटने और गंदगी का रिस्क रहता है।

Image credits: Freepik

वॉशिंग मशीन में मेमोरी फोम पीलो न धोएं

मशीन के घूमने से नाजुक फोम पीलो फट सकता है। इसे धुलने से काफी गंदगी हो सकती है और वॉशिंग मशीन भी खराब हो सकता है।

Image credits: Freepik

वॉशिंग मशीन में फ्लैमेबल स्टेन धुलने से बचें

फ्लैमेबल कंटेंट से भीगा या दाग वाली कोई चीज वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए। ये कंटेंट कुकिंग ऑयल,गैसोलीन, अल्कोहल, मोटर ऑयल हो सकता है।

Image credits: Freepik

कॉइन या मेटल आइटम

कपड़े धुलने से पहले पॉकेट को अच्छी तरह चेक कर लें ताकि उसके साथ सिक्के या मेटल आइटम्स न वॉशिंग मशीन में जाए, वरना मशीन डैमेज हो सकती है।

Image credits: Freepik