दुनियाभर में हर साल करोड़ों फोन बिकते हैं। ऐसे में मोबाइल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो विश्वभर में लोगों द्वारा पसंद किये जाने वाले टॉप 10 फोन की लिस्ट आपको पता होनी चाहिए।
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में iPhone 16 लोगों की पहनी पसंद बना। जो 6.1 इंच स्क्रीन, 48MP+12MP कैमरा, 3561mAH बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत 80,000 से शुरू होती है।
दूसरे नंबर पर आईफोन 16 प्रो मैक्स है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। जबकि तीसरे नंबर पर आईफोन 16 प्रो का नाम आता है। भारत में दोनों फोन की कीमत 144900 और 119900 रुपए है।
2023 में लॉन्च होने वाला आईफोन 15 चौथे नंबर पर है। ये 6.1 इंच डिस्प्ले, 48MP+12MP कैमरा के साथ आता है। इसे भारत में ₹58,900 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
पांचवें नंबर पर सैमसंग के Galaxy A-16 का नाम आता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 19,999 रुपए है। ये फोन मिड रेंज में आता है। बता दें कि ये दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था।
एपल ने इस फोन को दुनियाभर में फरवरी 2025 में लॉन्च किया था। ये मोबाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भारत में इस फोन के बेसिक वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपए में शुरू होती है।
सैमसंग का ये अभी तक का सबसे प्रीमियम फोन है, 200MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्लैगशिप फोन की तलाश है, तो इसे चुनें। भारत में इसकी कीमत 1,34,999 रुपए से शुरू होती है।
आठवें नंबर पर Redmi 14C का नाम है। जिसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया। भारत में इसकी कीमत 13,999 रुपए से शुरू होती है।
9वें नंबर iPhone 15 Pro का नाम आता है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया गया है। भारत में ये मोबाइल 90,990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
iPhone 16 Pro Plus लिस्ट में आखिरी नंबर पर आता है। ये फोन भी 2025 में खूब पसंद किया गया। भारत में 119900 की शुरुआती कीमत पर आता है।