भारत के 7 प्रसिद्ध मंदिर, जहां दर्शन करने मात्र बदल जाती है किस्मत
Travel Mar 27 2025
Author: Bimla Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
यह एक अनोखा मंदिर है, जहां गणपति बप्पा के सामने लिखकर या चूहे के कान में बोलने से हर मनोकामना पूरी होती है। यह मंदिर मुंबई के प्रभा देवी इलाके में स्थित है।
Image credits: pinterest
Hindi
बाबा विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। भोले शंकर का यह मंदिर न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक इस मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
Image credits: Pinterest
Hindi
तिरुपति बालाजी, आंध्र प्रदेश
तिरुपति बालाजी भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। आंध्र प्रदेश में स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
देवताओं के स्वामी महाकाल की नगरी उज्जैन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां होने वाली भस्म आरती महाकाल का श्रृंगार है और उन्हें जगाने की विधि है।
Image credits: Pinterest
Hindi
रामेश्वरम, तमिलनाडु
भारत में चार प्रमुख धाम हैं जो देश की चार दिशाओं में स्थित हैं। दक्षिण में स्थित रामेश्वरम धाम की गिनती बारह ज्योतिर्लिंगों में होती है। रामेश्वरम धाम हिंदुओं के पवित्र स्थान है।
Image credits: Pinterest
Hindi
श्री बालाजी मंदिर, मेहंदीपुर
राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर नाम का एक पवित्र स्थान है। इस स्थान पर हनुमान जी अपने बाल रूप में विराजमान हैं। मेहंदीपुर बालाजी में हनुमान जी मुख्य देवता हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
वैष्णो देवी, कटरा जम्मू कश्मीर
वैष्णो देवी मंदिर माता के शक्तिपीठ मंदिरों में से एक है। माता वैष्णो रानी की महिमा अपार है। इस स्थान की महिमा भी अपार है। वैष्णो माता सभी की झोली भर देती हैं।