Viral

मथुरा शाही ईदगाह ही नहीं इन मंदिर-मस्जिदों को लेकर भी है गहरा विवाद

Image credits: X Twitter

मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद विवाद

शाही ईदगाह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से सटी है। आरोप है कि औरंगजेब ने प्राचीन केशवनाथ मंदिर तोड़कर उसी जगह शाही ईदगाह मस्जिद बनवाया। इसी के सर्वे की मांग है।

Image credits: Facebook

कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (कुतुब मीनार)

दिल्ली के कुतुब मीनार को लेकर भी विवाद गहराया है। हिंदू संगठनों का दावा है, इस मस्जिद का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने 27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़कर करवाया था। इस पर विवाद चल रहा है

Image credits: Wikipedia

जौनपुर अटाला मस्जिद

यूपी के जौनपुर स्थिति अटाला मस्जिद पर भी विवाद है। इसका निर्माण 1408 ई. में इब्राहिम शरीकी ने करवाया था। हिंदुओं का कहना है अटाला देवी मंदिर तोड़कर अटाला मस्जिद का निर्माण हुआ है।

Image credits: Facebook

कमल मोला मस्जिद, धार

मध्यप्रदेश के धार स्थित कमल मोला मस्जिद पर भी विवाद है। हिंदू पक्ष का कहना है कि यहां माता सरस्वती का प्राचीन मंदिर भोजशाला रहा है। जिसे नष्ट कर कमल मौलाना मकबरा बना दिया था।

Image credits: Facebook

अदीना मस्जिद, मालदा

पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित अदीना मस्जिद को लेकर अलग-अलग दावा है। जानकार बताते हैं कि सिकंदर शाह ने आदिनाथ मंदिर को तोड़कर अदीना मस्जिद बनवाया। यहां हिंदू मंदिरों के नक्कासी हैं।

Image credits: X Twitter

जामा मस्जिद, अहमदाबाद

अहमदाबाद स्थित जामा मस्जिद को लेकर जानकारों का कहना है कि मस्जिद को भद्रकाली मंदिर को नष्ट कर बनवाया था। अहमदाबाद का प्राचीन नाम भद्रा था। भद्रकाली मंदिर परमार राजाओं ने बनवाया था।

Image credits: Facebook

जामी मस्जिद, पाटन

गुजरात के पाटन स्थित जामी मस्जिद को लेकर दावा है कि रुद्र महालय मंदिर को अलाउद्दीन खिलजी ने नष्ट कर दिया। बाद में अहमद शाह प्रथम ने मंदिर के हिस्सों को जामी मस्जिद में बदलाव दिया।

Image credits: Freepik

बीजा मंडल मस्जिद, विदिशा

विदिशा के बीजा मंडल मस्जिद को निर्माण चर्चिका देवी मंदिर को तोड़कर करवाने का दावा है। जानकार मानते हैं , औरंगजेब ने इस मंदिर को तोड़कर मूर्तियों को दफनाकर मस्जिद में तब्दील कर दिया

Image credits: Facebook