Hindi

सबसे बड़े कार्निवल वाले ब्राजील की 10 खास बातें, चोरी में है नं. 1

Hindi

1- 30 हजार साल पहले ब्राजील में बसे थे इंसान

यूरोप के लोगों ने पहली बार ब्राजील की खोज 16वीं शताब्दी की शुरुआत में की थी। ब्राजील में मानव बस्ती बसनी 30 हजार साल से भी पहले शुरू हुई थी।

Image credits: Freepik
Hindi

2. पेड़ से लिया गया है ब्राजील नाम

ब्राजील नाम pau-brasil से लिया गया है। इसका पुर्तगाली भाषा में अर्थ ब्राजील पेड़ है। यह राष्ट्रीय वृक्ष और प्राकृतिक संसाधन है। इसने आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Image credits: Freepik
Hindi

3- दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के सभी देशों से मिलती है ब्राजील की सीमा

ब्राजील की सीमा चिली और इक्वाडोर को छोड़कर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के सभी देशों से मिलती है।

Image credits: Freepik
Hindi

4. दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है ब्राजील

ब्राजील जमीन के क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। वहीं, जनसंख्या के हिसाब से छठा सबसे बड़ा देश है।

Image credits: Freepik
Hindi

5. ब्राजील में 1888 में खत्म हुई थी गुलामी

ब्राजील अमेरिकी महाद्वीप में गुलामी समाप्त करने वाला अंतिम देश था। यहां 1888 में यह प्रथा खत्म हुई।

Image credits: Freepik
Hindi

6. फुटबॉल है ब्राजील का सबसे लोकप्रिय खेल

फुटबॉल ब्राजील का सबसे लोकप्रिय खेल है। इस देश की पुरुषों की राष्ट्रीय टीम ने रिकॉर्ड पांच विश्व कप चैंपियनशिप जीती हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

7. ब्राजील में हुई थी सबसे बड़ी बैंक चोरी

बैंक में दुनिया की सबसे बड़ी चोरी ब्राजील में हुई थी। 6-7 अगस्त 2005 को ब्राजील के फोर्टालेजा में 10 लोगों के एक गिरोह ने 256 फुट लंबी सुरंग खोदकर 70 मिलियन डॉलर चुरा लिए थे।

Image credits: Freepik
Hindi

8. ब्राजील में है यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल

ब्राजील में सात प्राकृतिक और 14 सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

9. ब्राजील में रहते हैं तीन जातीय समूह के लोग

ब्राजील के लोग आमतौर पर तीन जातीय समूहों से आते हैं। अमेरिंडियन, अफ्रीकी और यूरोपीय।

Image credits: Freepik
Hindi

10. ब्राजील में आयोजित होता है सबसे बड़ा कार्निवल

रियो डी जेनेरो में दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवल आयोजित किया जाता है। यह हर साल मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाता है।

Image Credits: Freepik