Hindi

34 लाख आबादी वाले देश में ढूंढे नहीं मिलता इंसान, जहां पहुंचे पुतिन

Hindi

मंगोलिया जाएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया पहुंच चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) की गिरफ्तारी के आदेश के बीच पुतिन इस यात्रा पर आए हैं। जिसकी चर्चा दुनियाभर में है।

Image credits: Facebook
Hindi

Mongolia कहां है

मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया का एक देश है। जिसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण-पूर्व और पश्चिम में चीन से मिलती है। इसका पश्चिमी छोर कजाकिस्तान से सिर्फ 38 किलोमीटर दूर है।

Image credits: Freepik
Hindi

खाली देश क्यों कहा जाता है Mongolia

मंगोलिया को दुनिया का खाली देश कहा जाता है। इसकी आधे से ज्यादा आबादी सिर्फ एक ही शहर राजधानी Ulaanbaatar में रहती है, जो यहां का सबसे बड़ा शहर है।

Image credits: Freepik
Hindi

क्या मंगोलिया में जमीन कम है

मंगोलिया के पास आबादी से काफी ज्यादा जमीन है। 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, मंगोलिया की आबादी करीब 34 लाख है लेकिन राजधानी के अलावा बाकी हिस्सों में लोग दूर-दूर तक नहीं मिलते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

मंगोलिया में कितनी जमीन है

मंगोलिया में 1.6 मिलियन किलोमीटर की जमीन है। यहां जनसंख्या का घनत्व काफी कम है। 1206 में चंगेज खान ने मंगोल साम्राज्य बनाया लेकिन युआन राजवंश के पतन के बाद मंगोल पहले जैसे रहने लगे

Image credits: Freepik
Hindi

मंगोलिया कब बना देश

16-17वीं शताब्दी में मंगोलिया तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रभाव में था। यहां क्विंग राजवंश का शासन रहा। 1911 में पतन के बाद मंगोलिया आजाद हुआ। 1945 तक मान्यता के लिए संघर्ष करना पड़ा।

Image credits: Freepik
Hindi

मंगोलिया में कितने भारतीय रहते हैं

मंगोलिया में भारतीय फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। 'महाभारत' सीरियल मंगोलियाई भाषा में डब कर चलाया जाता है। आंकड़े के मुताबिक, वहां सिर्फ 200 भारतीय रहते हैं।

Image credits: Freepik
Hindi

मंगोलिया में सबसे छोटा शेयर बाजार

राजधानी उलनबाटोर काफी ठंडी जगह है। जनवरी में तापमान काफी नीचे होता है। दुनिया का सबसे छोटा शेयर बाजार यहीं हैं। दुनिया में घोड़े की सबसे बड़ी प्रतिमा 131 फीट इसी शहर में है।

Image Credits: Freepik