Hindi

एक ऐसा देश जहां कभी रात नहीं होती, सुनकर चौंक गए ना!

धरती पर क्या कोई ऐसा भी देश है जहां कभी रात ही नहीं होती है। हर दम यानी 24 घंटे सूरज का रोशनी बिखरी रहती हो। तो जवाब है हां पृथ्वी पर ऐसी जगह है। 

Hindi

नॉर्वे में 24 घंटे रहता है दिन का उजाला

आपको हैरानी होगी लेकिन नॉर्वे में भौगोलीय स्थिति के कारण रात ही नहीं होती। यहां तीन-तीन महीने लगातार दिन रात सूरज की किरणें अपनी रोशनी बिखेरती रहती है।

Image credits: freepik
Hindi

लैंड ऑफ मिडनाइट के नाम से फेमस है नॉर्वे

यूरोप में स्थित नॉर्वे ऐसा देश है जहां तीन-तीन महीने सूरज ही नहीं डूबता है। इस देश को लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। पृथ्वी की धुरी पर टेढ़ी होकर घूमने की वजह से ऐसा होता है।

Image credits: freepik
Hindi

मई से जुलाई तक मध्य रात्रि में भी दिखता है सूर्य

नार्वे के उत्तरी हिस्से में 14 मई से 29 जुलाई तक 24 घंटे दिन ही रहता है। यहां आधी रात में भी आसमान में सूरज दिखता रहता है।

Image credits: freepik
Hindi

आर्कटिक सर्कल के आसपास देशों का भी यही हाल

नॉर्वे के अलावा आर्कटिक सर्कल के आसपास के कई देशों में भी महीनों रात नहीं होती। इन देशों में स्वीडन, फिनलैंड, रूस, कनाडा, यूएसए का अलास्का, डेनमार्क और आइसलैंड शामिल हैं।

Image credits: freepik
Hindi

अंटार्कटिका में तो अलग ही हालात

अंटार्किटका में तो मानो दिन और रात ने पूरे साल को ही बांट दिया है। यहां 6 महीने दिन रहता है जबकि 6 महीने रात होती है। लोगों ने खुद को यहां की प्रकृति के मुताबिक खुद को ढाल लिया है।

Image Credits: freepik