World news

बम ब्लास्ट से फिर दहला पाकिस्तान,जानें 2023 में कहां-कहां हुए बम धमाके

Image credits: Getty

वजीरीस्तान में हुआ ब्लास्ट

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरीस्तान में मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन पर बम ब्लास्ट किया गया है। इसमें 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर घायल हैं।

Image credits: twitter

एक सप्ताह पहले धमाका

करीब 1 सप्ताह पहले ही दक्षिणी वजीरीस्तान में चुनावी रैली में आत्मघाती हमलावर ने ब्लास्ट किया था। इसमें 63 लोगों की मौत हुई जबकि 200 लोग घायल हुए।

Image credits: twitter

बलूचिस्तान में हमला

कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान के ग्वादर इलाके में चाइनीज इंजीनियरों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला हुआ था। यह इंजीनियर चीन-पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर बना रहे हैं।

Image credits: twitter

30 जुलाई को हुआ ब्लास्ट

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में बीते 30 जुलाई को हुए भीषण बम धमाके में 44 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Image credits: twitter

जून में हुआ सेना पर हमला

बीते जून महीने में पाकिस्तान के तुरबत शहर में अर्धसैनिक बलों के एक काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया। इसमें सेना का एक अधिकारी मारा गया, 5 सैनिक घायल हुए थे।

Image credits: twitter

मई में कहां हुआ धमाका

दक्षिणी-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान मुस्लिम बाग इलाके में फ्रंटियर कोर कैंप पर हमला किया गया। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला मई 2023 में हुआ।

Image credits: twitter

अप्रैल में क्वेटा हमला

पाकिस्तान का क्वेटा शहर अप्रैल 2023 में सीरियल बम ब्लास्ट से दहल उठा था। सड़क किनारे हुए ब्लास्ट में 15 नागरिक मारे गए। कुछ देर बाद धमाका हुआ और मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई।

Image credits: twitter

मार्च में आत्मघाती हमला

मार्च 2023 में पाकिस्तान के कच्छी जिले में बलूचिस्तान कांस्टबुलरी वैन पर आत्मघाती हमला किया गया। इसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। 1 आम नागरिक भी मारा गया।

Image credits: twitter

फरवरी में हुआ हमला

बलूचिस्तान के कोहलू एरिया में फरवरी 2023 में आईइडी ब्लास्ट किया गया। इसमें पाकिस्तानी सेना के 2 जवान मारे गए थे। आतंकियों को रोकने की कार्रवाई में यह हमला हुआ था।

Image credits: twitter

जनवरी में कहां धमाका

जनवरी 2023 में पाकिस्तानी तालिबान ने पुलिस चौकी पर घातक हमला किया जिसमें 3 पुलिसकर्मी मारे गए। इसकी जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान संगठन ने ली थी।

Image credits: twitter