राष्ट्रपति बनते ही ये 5 रिकॉर्ड बनाने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप
World news Jan 20 2025
Author: Ganesh Mishra Image Credits:X-Donald J. Trump
Hindi
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे ट्रंप
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप भारतीय समयानुसार 20 जनवरी को रात साढ़े 10 से 11 के बीच शपथ ले सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप के नाम होंगे कई रिकॉर्ड
US का 47वां प्रेसिडेंट बनते ही डोनाल्ड ट्रंप कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जानते हैं उनके बारे में।
Image credits: Getty
Hindi
1- दो बार लगातार प्रेसिडेंट न रहने वाले दूसरे राष्ट्रपति
ग्रोवर क्लीवलैंड (22वें और 24वें राष्ट्रपति) के बाद, ट्रंप अमेरिकी इतिहास के दूसरे राष्ट्रपति हैं, जो लगातार 2 कार्यकाल तक पद पर नहीं रहेंगे। लेकिन पद छोड़ने के बाद दोबारा लौटेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
2- अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे उम्रदराज शख्स
78 साल की उम्र में ट्रम्प जो बाइडेन से आगे निकलकर अब तक राष्ट्रपति बनने वाले सबसे बुजुर्ग शख्स बन गए हैं।
Image credits: Getty
Hindi
3- दो महाभियोग के बाद ट्रंप की वापसी एक रिकॉर्ड
ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी उनके पहले कार्यकाल के दौरान दो महाभियोगों के बाद हुई है, जो अमेरिकी इतिहास में एक रिकॉर्ड है।
Image credits: Getty
Hindi
4- अमेरिका के सबसे अमीर राष्ट्रपति होंगे ट्रंप
ट्रंप अमेरिका के सबसे धनी राष्ट्रपति भी हैं, जो दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं।
Image credits: X-Donald J. Trump
Hindi
5- पहले राष्ट्रपति जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक
डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति हैं, जो एक बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के मालिक हैं और उसे चलाते हैं। ये उनके समर्थकों के साथ सीधे संवाद के लिए एक अनूठा साधन है।
Image credits: Getty
Hindi
ट्रम्प ने क्यों शुरू किया ट्रुथ सोशल
'ट्रुथ सोशल' की शुरुआत उन्होंने 2022 की शुरुआत में की थी। 6 जनवरी के विद्रोह के बाद उन्हें फेसबुक और ट्विटर जैसी प्रमुख साइटों से बैन कर दिया गया था।