Hindi

नहीं जानते होंगे कनाडा के 10 Facts, छोटी-छोटी गलती पहुंचा सकती है जेल

Hindi

1. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश

कनाडा का क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किमी है। इस मामले में वह रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के साथ इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा दुनिया की सबसे बड़ी भू-सीमा है।

Image credits: freepik
Hindi

2. कनाडा कहां है

कनाडा उत्तरी अमेरिका का देश है। इसमें 10 प्रांत, 3 केंद्रशासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी हिस्से में है, जो अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक है

Image credits: Freepik
Hindi

3. सबसे ज्यादा झीलों वाला देश

कनाडा में दुनिया की सबसे ज्यादा झीलें हैं, जिनकी संख्या 31,000 से ज्यादा हैं। दुनिया का 20% पानी इन्हीं झीलों में है। यहां का पानी मिनरल वाटर से भी साफ है, बिना फिल्टर पी सकते हैं।

Image credits: social media
Hindi

4. कनाडा का तापमान सबसे ठंडा

कनाडा सबसे ठंडे देशों में से एक है। फरवरी 1963 में स्नैग के एक गांव का तापमान -1947 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो करीब मंगल ग्रह की सतह के तापमान के बराबर है!

Image credits: Pexels
Hindi

5. कनाडा में सबसे ज्यादा मेपल सिरप का उत्पादन

कनाडा का शहर क्यूबेक (Québec) अकेले ही दुनिया का 72% मेपल सिरप (Maple Syrup) का उत्पादन करता है। हवाईयन पिज्जा का आविष्कार 1962 में कनाडा के चाथम,ओंटारियो में हुआ था।

Image credits: social media
Hindi

6. सबसे पढ़ा लिखा देश

कनाडा दुनिया का सबसे शिक्षित देश है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कॉपोरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) के साल 2018 आंकड़ों के मुताबिक, यहां 59.96% लोगों के पास कॉलेज की डिग्री है।

Image credits: Freepik
Hindi

7. कनाडा में ज्यादातर लोग विदेशी

कनाडा का टोरंटो करीब 7 मिलियन आबादी के साथ सबसे बड़ा महानगर है। यहां अलग-अलग सांस्कृतियों के लोग रहते हैं। कनाडा में करीब 50% आबादी दूसरे देशों में पैदा हुई है।

Image credits: Pexels
Hindi

8. कनाडा में सबसे ज्यादा बिकने वाला सामान

कनाडाई अमेरिकियों की तुलना में काफी अधिक क्राफ्ट डिनर खाते हैं, जिससे यह सबसे अधिक बिकने वाला किराना आइटम है।

Image credits: Pexels
Hindi

9. सिक्कों से पेमेंट करने पर सजा

कनाडा में अगर किसी सामान का दाम 10 डॉलर से ज्यादा है, तो आप इसका पेमेंट नोट से ही करना पड़ेगा, अगर आप सिक्कों से करते हैं तो सजा हो सकती है।

Image credits: Freepik
Hindi

10. चूहों को लेकर है सख्त कानून

कनाडा में चूहा पालने के लिए सरकार की परमिशन लेनी पड़ती है। यहां चूहों को बेचना या मारना अपराध है। इस कानून को तोड़ने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

Image Credits: Freepik