Hindi

इस अमेरिकी विमान से डर रहा जापान, जानें क्यों माना जाता है खतरनाक

Hindi

हादसे का शिकार हुआ है वी-22 ऑस्प्रे

अमेरिका का सैन्य विमान वी-22 ऑस्प्रे जापान में हादसे का शिकार हुआ है। इसके बाद से जापान को इस विमान से डर लगने लगा है। हादसे के बाद भी अमेरिकी सेना इस विमान का इस्तेमाल कर रही है।

Image credits: Boeing
Hindi

जापान ने अमेरिका से कहा-ऑस्प्रे को नहीं उड़ाएं

जापान ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि सुरक्षा सुनिश्चित होने तक वी-22 ऑस्प्रे विमान को खड़ा रखा जाए। बुधवार को जापान के समुद्री क्षेत्र में वी-22 विमान क्रैश हुआ था।

Image credits: Boeing
Hindi

वी-22 विमान में सवार एक व्यक्ति का शव मिला

जापान के कोस्टल गार्ड ने बताया है कि वी-22 ऑस्प्रे विमान में सवार एक व्यक्ति का शव मिला है। सात लोगों की तलाश जारी है। पेंटागन ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है।

Image credits: Boeing
Hindi

हाइब्रिड विमान है वी-22 ऑस्प्रे

वी-22 ऑस्प्रे एक हाइब्रिड विमान है। इसमें दो टिल्ट रोटर सिस्टम है। यह किसी हेलिकॉप्टर की तरह टेकऑफ और लैंड करता है और फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट की तरह उड़ान भरता है।

Image credits: Boeing
Hindi

वी-22 ऑस्प्रे की सुरक्षा पर उठते रहे हैं सवाल

वी-22 ऑस्प्रे विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसे आम विमान या हेलिकॉप्टर की तुनला में ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

Image credits: Boeing
Hindi

मल्टीरोल विमान है वी-22 ऑस्प्रे

वी-22 ऑस्प्रे मल्टीरोल विमान है। यह हेलिकॉप्टर की तरह जमीन पर उतर सकता है और टेकऑफ कर सकता है। इसे रनवे की जरूरत नहीं होती। यह विमान की तरह तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

Image credits: Boeing
Hindi

वी-22 ऑस्प्रे में सवार हो सकते हैं 24 लोग

वी-22 ऑस्प्रे का मुख्य काम सैनिकों को जंग के मैदान में ले जाना और लाना है। इसमें 24 लोग सवार हो सकते हैं।

Image credits: Boeing
Hindi

565km/h है अधिकतम रफ्तार

वी-22 ऑस्प्रे विमान को उड़ाने के लिए चार लोगों की जरूरत होती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 565 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह हेलिकॉप्टर की रफ्तार से दोगुना है।

Image Credits: Boeing