Hindi

ये है धरती का सबसे उम्रदराज जानवर जोनाथन, मनाया 191वां जन्मदिन

Hindi

1832 में हुआ था जोनाथन का जन्म

कछुआ जोनाथन जमीन पर रहने वाला सबसे उम्रदराज जानवर है। उसने अपना 191वां जन्मदिन मनाया है। यह दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप पर रहता है। उसका जन्म 1832 में हुआ था।

Image credits: Twitter
Hindi

जोनाथन ने मनाया 191वां जन्मदिन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने गुरुवार को कहा कि जोनाथन अपना 191वां जन्मदिन मना रहा है। उसका जन्म लगभग 1832 में हुआ था। हालांकि उसकी उम्र अधिक हो सकती है।

Image credits: Twitter
Hindi

1882 में सेंट हेलेना द्वीप लाया गया था जोनाथन

जोनाथन को 1882 में सेंट हेलेना द्वीप लाया गया था। उस समय उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। 191 साल का होने पर जोनाथन को आधिकारिक तौर पर सबसे लंबे समय तक जीने वाला जानवर घोषित किया गया।

Image credits: Twitter
Hindi

पहले कछुआ तुई मलिला थी सबसे उम्रदराज जानवर

इससे पहले सबसे उम्रदराज जानवर का रिकॉर्ड कछुआ तुई मलिला के पास था। उसका जन्म 1777 में मेडागास्कर में हुआ था। वह टोंगा के शाही परिवार की बेशकीमती संपत्ति थी।

Image credits: Twitter
Hindi

हेलेना द्वीप आए जाने के वक्त पूरी तरह से विकसित था जोनाथन

जोनाथन को हेलेना द्वीप आए जाने के वक्त ली गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह तब पूरी तरह से विकसित नर कछुआ था। वह गवर्नर के घर के बाहर घास खाता था।

Image credits: Twitter
Hindi

150 होती है कछुआ की औसत उम्र

कछुआ की औसत उम्र 150 होती है। जोनाथन इससे अधिक उम्र का हो गया है। जानवरों के डॉक्टर जो हॉलिन्स ने बताया है कि जोनाथन की सेहत अच्छी है। उम्र का उसकी सेहत पर असर नहीं दिखता।

Image credits: Twitter
Hindi

लगभग अंधा हो गया है जोनाथन

जोनाथन ने गंध पहचानने की शक्ति खो दी है। मोतियाबिंद के कारण वह लगभग अंधा हो गया है। जोनाथन की देखभाल एक टीम द्वारा की जाती है। उसे हाथ से फल और सब्जियां खिलाई जाती है।

Image Credits: Twitter